- हम दूसरों के आर -पार देखना चाहते हैं ,परन्तु स्वयं अपने आर -पार देखा जाना पसंद करते। -रोशे
- रोशनी फैलाने के तरीके हो सकते हैं ,या तो खुद दीया बन जाएं या शीशा बनकर दीए की रोशनी को फैलाएं। -एडिथ व्हार्टन
- हमेशा डरते रहने से अच्छा है कि खतरे का एक बार सामना कर लिया जाए। -नीतिसूत्र
- ज्ञान की बातें सुनकर जो उनपर अमल करता है ,उसी के हृदय में ज्ञान की ज्योति प्रकट होती है। -अबू उसमान
- सही जवाब जानना आपकी विदवता हो सकती है ,पर उसे सही वक्त पर कहना विवेक पर निर्भर है। -टिम फार्गो
- भाग्य संयोग नहीं ,चयन का विषय है। इसके लिए प्रतीक्षा नहीं की जानी चाहिए। इसे तो हासिल किया जाना चाहिए। -विलियम ब्रायन
- हताश न होना सफलता का मूल है और यही परम् सुख है। उत्साह मनुष्य को कर्मों के लिए प्रेरित करता है और उत्साह ही कर्म को सफल बनाता है। -वाल्मीकि
- सच्चा पड़ोसी वह नहीं जो तुम्हारे साथ उसी मकान में रहता है ,बल्कि वह है जो तुम्हारे साथ उसी विचार -स्तर पर रहता है। -स्वामी रामतीर्थ
- मनुष्य के सभी कार्य इन सातों में से किसी एक वजह से होते हैं -मौका ,प्रकृति ,मजबूरी ,आदत ,कारण ,जुनून ,इच्छा। -अरस्तु
- आत्मविश्वास सरीखा दूसरा मित्र नहीं। आत्मविश्वास ही भावी उन्नति की प्रथम सीढ़ी है। अतः सर्वप्रथम आत्मविश्वास करना सीखो। -स्वामी विवेकानंद
0 comments:
Post a Comment