- प्रमादी व्यक्ति जीवित पाषाण खंड है ,जो जीवन में विकास की ओर अग्रसर नहीं हो सकता। -जिमरसन
- आपके विचार अच्छे हो ,तो वे आपके चेहरे से सूरज की किरणोंकी तरह चमकेंगे और आप हमेशा खूबसूरत दिखेंगे। -रोआल्ड डाहल
- सहिष्णुता के अभ्यास में आपका शत्रु ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होता है। -दलाई लामा
- जो शांतिपूर्ण क्रांति को असम्भव कर देते हैं वे हिंसक क्रांति को अपरिहार्य बना रहे होते हैं। -जान एफ केनेडी
- शोक और विपत्ति में अज्ञानी पुरुष कायर होकर साहस खो बैठता है। पंडित तो धैर्य के साथ मुकाबले को तत्पर रहता है। -देवी भागवत
- हमेशा आगे बढ़ते रहने और उसपर विश्वास करने से कठिनाइयां खुद ब खुद दूर हो जाती हैं। असम्भव दिखने वाले काम सम्भव हो जाते हैं। -जेरिमी कोलियर
- सफलता एक खराब शिक्षक है। यह बुद्धिमान लोगों को यह सोचने को फुसलाती है कि वे हार नहीं सकते। -बिल गेट्स
- करीब आना तो महज शुरुआत है। साथ रहना प्रगति है ,वहीं साथ काम करना सफलता है। -हेनरी फोर्ड
- आत्मविश्वास जैसा कोई मित्र नहीं है। जो आत्मविश्वास हम स्वयं अपने में रखते है उसका अधिकांश भाग उस विश्वास से उत्पन्न होता है जो हम दूसरों में रखते हैं। -रोश्फॉकाल्ड
- मनुष्य को सदा आशावादी होना चाहिए ,निराशावादी हमेशा पहले बुराई देखता है ,आशावादी हमेशा पहले अच्छी बात देखता है व प्रसन्न होकर अपनी व्यथा को दूर कर ही लेता है। -सुकरात
0 comments:
Post a Comment