- जब छोटे लोगों की परछाई बड़ी होने लगे तो समझ लीजिए कि सूर्य डूबने वाला है। -लिन यूटांग
- हंसी मन की गांठें बड़ी आसानी से खोल देती है। मेरे मन की ही नहीं ,तुम्हारे मन की भी। -महात्मा गांधी
- जननी का हृदय बच्चे की पाठशाला है। -एच डब्ल्यू बीचर
- हथौड़ा चलाने से पहले लोहे के गर्म होने का इंतजार न करें। हथौड़ा मार -मारकर लोहा गर्म करना ही सफलता का सूत्र है। -विलियम बी स्प्रैग
- सच्ची प्रेरणा से हृदय से निकले एक शब्द में भी असीम शक्ति होती है। ऐसा शब्द अस्थियों में भी प्राण फूंक देने की सामर्थ्य रखता है। -महर्षि अरविन्द।
- जब खुशियों का एक दरवाजा बंद होता है तो कई दूसरे दरवाजे खुल जाते हैं। हमे खुला दरवाजा देखने से नई राह मिलेगी। -हेलेन केलर
- आप जो करना चाहते हैं वह कीजिए। लोग तो तब भी कुछ कहते हैं जब आप कुछ नहीं करते। -आचार्य रजनीश
- आस्था राडार के समान है जो धुंध में भी दूर की चीजों की वास्तविकता को देखती है ,जिसे हमारी आंख नहीं देख पाती। -कोरी टेन
- खुद को जीतना ,हजारों युद्धों को जीतने से बेहतर है। यह जीत तुम्हारी होती है। उसे कोई शैतान या भगवान तुमसे छीन नहीं सकता। -गौतम बुद्ध।
- मनुष्य के गुण -दोषों के अनुसार ही उसके सुख -दुःख चलते हैं। -एररना
0 comments:
Post a Comment