- आशा और आत्मविश्वास से ही हमारी शक्तियां जागृत होती हैं। इनसे हमारी उत्पादन शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। -स्वेट मार्डेन
- अच्छा मनुष्य वही है ,जो क्रोध और उत्तेजना के क्षणों में भी वाणी पर संयम रखता है। -शेख सादी
- मस्तिष्क के लिए अध्ययन की उतनी ही जरूरत है ,जितनी शरीर के लिए व्यायाम की। -जोसेफ एडीसन
- यदि आप गुस्से के एक क्षण में भी धैर्य रखते हैं ,तो आप दुःख के सौ दिनों से बच सकते हैं। -चीनी कहावत
- निर्धनता में भी हँस सकने वाला व्यक्ति निर्धन नहीं होता है। -रेमंड हिचकॉक
- क्षण भर के लिए हितकारी अवसर आता है। हम उसे खो देते हैं और महीनों तथा वर्षों का नाश हो जाता है। -कलाइल
- धन ,साधन ,समय, कर्म और स्थान इन पांचों को स्पष्ट विचार करके किसी कार्य में प्रवृत होना चाहिए। -तिरुवल्लुवर
- हकीकत में महान वह व्यक्ति हैजो अपने साथ बुरा करने वालों का भी भला ही करता और सोचता है। -महात्मा गांधी
- मनुष्य को अपने विरुद्ध बातें नहीं करनी चाहिए ,इससे खुद की हानि होती है। -सैम्यूल जॉनसन
- आशावाद ही वह भरोसा है जो हमें सफलता की ओर ले जाता है। आशा और हौसले के बिना सफलता पाना नामुमकिन है। -हेलन केलर
0 comments:
Post a Comment