- अच्छे कार्यों को सोचते ही न रहिए ,उन्हें सारे दिन कीजिए ताकि जीवन एक भव्य मधुर गीत बन जाए। -चार्ल्स किंग्सले
- सही अवसर न मिलने पर क्षमता के मायने बेहद सीमित हो जाते हैं। -नेपोलियन
- जो नए सुधारों पर अमल नहीं करेगा वह नए खतरों को न्योता देगा। -फ्रांसिस बेकन
- अन्य किसी वस्तु को हम इतनी अनिच्छा से नहीं स्वीकारते जितना उपदेश को। -एडीसन
- मांग और वह तुझे जरूर मिलेगा। खोज और तू जरूर पाएगा। खटखटा ,तेरे लिए दरवाजा अवश्य खुलेगा। -बाईबिल
- आत्मसंयम ,अनुशासन और बलिदान के बिना राहत या मुक्ति की आशा नहीं की जा सकती। अनुशासनहीन बलिदान से काम नहीं चलेगा। -महात्मा गांधी
- कठिनाइयों और हानियों को सहन करने के पश्चात मनुष्य विनीत और बुद्धिमान हो जाता है। -अज्ञात
- बदलाव को दुनिया नफरत से देखती है ,फिर भी यही वह चीज है जो प्रगति ले आई। -चार्ल्स केटरिंग
- वस्तुओं द्वारा नहीं ,नैतिकता के बल पर ही मनुष्यों और उनके कर्मों पर अधिकार प्राप्त किया जा सकता है। -कालाईल
- सच्चे मित्र हीरों की तरह कीमती और दुर्लभ हैं। झूठे मित्र पतझड़ के पत्तों की तरह सर्वत्र मिलते हैं। -अरस्तू
0 comments:
Post a Comment