- वे व्यक्ति कभी अकेले नहीं जिनके साथ सुंदर विचार हैं। -पी सिडनी
- आत्मज्ञान ,आत्मविश्वास और आत्मसंचय सिर्फ यही तीन जीवन को बल व शक्ति प्रदान करते हैं। -टेनीसन
- केवल विश्वास ही ऐसा संबल है जो हमें मंजिल तक पहुंचाता है। -स्वेट मार्डेन
- आदमी की दुर्भावना उसके दुश्मन की बजाय उसे ही अधिक दुःख देती है। -चार्ल्स बक्सटन
- दिन में सत्कर्म करने वाले को रात में गहरी नींद आती है। -स्कन्द पुराण
- धर्म आत्मा का विषय है जिसका प्रचार चिंतन से ,ज्ञान से ,तपस्या से ,अनुभव होता है। -विनोबा भावे
- दुष्ट पर दया न करें। उसे दंड से सही रास्ते पर लाया जा सकता है। *आचार्य चाणक्य
- मानव की वाणी की अपेक्षा उसका कर्म अधिक अच्छा नेतृत्व कर सकता है। -हरिकृष्ण प्रेमी
- जीवन और कुछ नहीं है ,केवल कुछ समय के लिए मृत्यु की अनुपस्थिति है। -शापेन हारवर
- बंदर के हाथ से डाली का छूटना और आदमी के हाथ से अवसर का ,एक बराबर बुरा होता है। -अज्ञात
0 comments:
Post a Comment