- ज्ञान इच्छा की आँख है ,यह आत्मा की किश्ती को पर लगाने वाला बन सकता है। -विल ड्यूरेंट
- आलसी मनुष्य अपना पुरुषार्थ गवां देते हैं जिससे उन्हें कहीं भी सफलता नहीं मिलती। -ऋग्वेद
- किसी सिद्धांत पर विश्वास करना लेकिन खुद उसपर अमल न करना बेईमानी है। -महात्मा गांधी
- आपत्ति -विपत्ति के समय क्षुद्र लोग ही घबराते हैं ,महान पुरुष अविचल ही रहते हैं। -रश्मि माला
- हर कार्य के लिए समय होता है और समय के लिए कार्य होता है। -बाइबिल
- शिक्षा जीवन के लिए है जीविका के लिए नहीं। -सत्य सांईबाबा
- अच्छे विचारों तथा प्रयासों का परिणाम निसंदेह अच्छा होगा। -स्वामी विवेकानंद
- कोई भी व्यक्ति अनेक और बड़ी गलतियां किए बिना कभी महान नहीं हुआ। -ग्लैडस्टन
- दुष्ट जनों के सोते रहने तथा संत जनों के जागते रहने में ही समाज का कल्याण है। -संत कबीरदास
- गलती स्वीकार करना झाड़ू के समान है ,जो गंदगी को हटाकर सतह को साफ कर देती है। -महात्मा गांधी
Showing posts with label Hindi Quotes. Show all posts
Showing posts with label Hindi Quotes. Show all posts
Thursday, September 27, 2018
Wednesday, September 26, 2018
सुविचार 26/9/2018 - Hindi Quotes
- वे व्यक्ति कभी अकेले नहीं जिनके साथ सुंदर विचार हैं। -पी सिडनी
- आत्मज्ञान ,आत्मविश्वास और आत्मसंचय सिर्फ यही तीन जीवन को बल व शक्ति प्रदान करते हैं। -टेनीसन
- केवल विश्वास ही ऐसा संबल है जो हमें मंजिल तक पहुंचाता है। -स्वेट मार्डेन
- आदमी की दुर्भावना उसके दुश्मन की बजाय उसे ही अधिक दुःख देती है। -चार्ल्स बक्सटन
- दिन में सत्कर्म करने वाले को रात में गहरी नींद आती है। -स्कन्द पुराण
- धर्म आत्मा का विषय है जिसका प्रचार चिंतन से ,ज्ञान से ,तपस्या से ,अनुभव होता है। -विनोबा भावे
- दुष्ट पर दया न करें। उसे दंड से सही रास्ते पर लाया जा सकता है। *आचार्य चाणक्य
- मानव की वाणी की अपेक्षा उसका कर्म अधिक अच्छा नेतृत्व कर सकता है। -हरिकृष्ण प्रेमी
- जीवन और कुछ नहीं है ,केवल कुछ समय के लिए मृत्यु की अनुपस्थिति है। -शापेन हारवर
- बंदर के हाथ से डाली का छूटना और आदमी के हाथ से अवसर का ,एक बराबर बुरा होता है। -अज्ञात
Tuesday, September 25, 2018
सुविचार 25/9/2018 - Hindi Quotes
- थोड़ा सा भी झूठ मनुष्य का नाश कर देता है ,जैसे दूध को एक बूंद जहर की। --महावीर
- बुद्धिमान व्यक्ति को जितने अवसर मिलते हैं ,उनसे अधिक तो वह पैदा करता है। -बेकन
- यह निश्चित है कि जो किसी की परवाह नहीं करता उसकी परवाह भी कोई नहीं करेगा। -थॉमस जैफरसन
- अनंत अतीत ,अनंत भविष्य और क्षणिक वर्तमान की कहानी का नाम जीवन है। -स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि
- अतीत की चिंता मत करो ,उसे भूल जाओ ,बीती हुई बात की चिंता करने से सुधार नहीं हो सकता। -जेम्स डगलस
- दानी के चरित्र का पता दान की अपेक्षा देने की विधि से अधिक लगता है। -लेवेटर
- जो सीखता है ,किन्तु अपनी विद्या का उपयोग नहीं करता ,वह पुस्तकों से लदा लहू -पशु है। -शेख सादी
- हृदय की ज्ञानरूपी तेल से भिगोए बिना आत्म -रूपी ज्योति का प्रकाश बाहर भली -भांति प्रकट नहीं हो सकता। -स्वामी रामतीर्थ
- यदि आप दूसरों की मदद कर सकते हैं ,तो जरूर करें ,यदि नहीं कर सकते तो उन्हें नुकशान तो नहीं पहुंचाए। -दलाई लामा
- सफलता के मायने इसमें नहीं है कि आप खुद कितनी ऊंचाई तक उठे हैं ,बल्कि इसमें है कि आप अपने साथ कितने लोगों को लाए हैं। -विल रॉस
Monday, September 24, 2018
सुविचार 24/9/2018 - Hindi Quotes
- बहादुर व्यक्ति वह नहीं जिसे डर नहीं लगता ,बल्कि वह है जो डर पर विजय प् लेता है। -नेल्सन मंडेला
- जो व्यक्ति भविष्य का भय नहीं करता ,वही वर्तमान का आनंद ले सकता है। -डॉ टॉमस फुलर
- अगर आपके सपने साकार नहीं हो पा रहे हैं तो इसका एक ही कारण है ,असफलता का डर। -पाउलो कोएल्हो
- जीवन में पीछे जाकर शुरुआत नहीं की जा सकती ,लेकिन आज शुरुआत कर एक नए अंत को अंजाम देना सम्भव है। -मारिया रॉबिन्सन
- जीवन का रहस्य सिर्फ मौत में नहीं छिपा है। यह पेड़ -पौधों यहां तक कि हमारे रचनात्मक कार्यों में भी दिखता है। -पॉल कटरज
- हम तब महानता के निकटतम होते हैं जब हम नम्रता में महान होते हैं। -रवीन्द्रनाथ टैगोर
- हमारी महानतम विशालता कभी भी न गिरने में नहीं बल्कि गिरने पर हर बार उठ जाने में निहित है। -कन्फ्यूशियस
- जब तक आप आंतरिक रूप से शांति नहीं खोज पाते इसे अन्यत्र खोजने से कोई लाभ नहीं है। -एल ए रोशेफोलिकॉल्ड
- असफलता दरअसल एक बार फिर से शुरुआत करने का मौका है। इस बार और बेहतर ढंग से। ...हेनरी फोर्ड
- काम वह वस्तु नहीं है जिससे किसी व्यक्ति की पराजय होती है ,वास्तव में वह चिंता है। -हेनरी वार्ड बीचर
Sunday, September 23, 2018
सुविचार 23/9/2018 - Hindi Quotes
- घर ईंट गारे का मकान नहीं ,इंसानियत सिखाने की पाठशाला है। साने गुरूजी
- मंजिल पर कब तक न पहुंच जाएं निगाहें लक्ष्य पर जमाए रखिए। -जोश विलिंग्स
- अपने सारे डर खुद तक सीमित रखें लेकिन साहस सभी के साथ साझा करें। -राबर्ट लुईस स्टीवेंसन
- जिस व्यक्ति को अन्याय देखकर भी क्रोध नहीं आता है ,वह नपुंसक है। -परशुराम गीता
- सफलता ख़ुशी की चाबी नहीं है। ख़ुशी सफलता की चाबी है। आप जो कर रहे हैं अगर आप उससे प्यार करते हैं तो आप जरूर सफक होंगे। -हरमन केन
- बड़े फैसले लीजिए और गलतियां कीजिए ,यही वे अहम चीजें हैं तो आपको वह बनाती हैं जो आप बनना चाहते हैं। -एंजेलिना जाली।
- इस दुनिया में किसी दुःखी व्यक्ति के लिए थोड़ी सी भी सहायता ढेरों उपदेशों से कहीं अधिक अच्छी है। -बुलवर
- अनुशासन का पालन तभी सम्भव है जब मनुष्य को उस काम में अनुराग हो जिसमें वह लगा है। इसके बिना तो अनुशासन अनुकरण मात्र होगा। -महात्मा गांधी
- इस संसार में प्यार लायक दो वस्तुएं हैं एक दुःख और दूसरा श्रम। दुःख के बिना हृदय निर्मल नहीं होता और श्रम के बिना मनुष्यत्व का विकास नहीं होता। -आचार्य श्रीराम शर्मा।
- अहंकार को खोने वाला कभी हानि में नहीं रहता। बीज मिटकर ही वृक्ष की पाता है और नदी स्वयं को खोकर ही सागर हो जाती है। स्वयं को खोना ही स्वयं को पाना है। -ओशो
सुविचार 22/9/2018 - Hindi Quotes
- निष्काम होकर पुरुषार्थ करने वाले को सफलता स्वयमेव प्राप्त होती है। -भारवि
- सेवा सबकी करो परन्तु आशा किसी से मत रखो। यह संसार में रहने का उत्तम ढंग है। -आनंदमयी माँ
- समय का मूल्यांकन करो। बीता हुआ समय कोटि -कोटि मुद्राएं देने पर भी नहीं मिलता। -स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी
- निरपराधी मनुष्य पर अपराध का आरोप लगाना महापाप है। -कुरान शरीफ
- किसी व्यक्ति को समझने के लिए इस बात को न देखें कि उसने अभी तक क्या प्राप्त किया है ,इस बात को देखें कि वह क्या अभिलाषा रखता है। -खलिल जिब्रान
- एकाग्रता एक कला है ,जिसके आते ही सफलता निश्चित हो जाती है। उम्र ,शक्ति ,योग और सम्पूर्ण साधनों की सिद्धि का मूलमंत्र एकाग्रता है। -गीताज्ञान
- अपमानों का या तो ठीक से बदला लें अथवा उसे सहन करने की आदत डालें। -स्पेन की लोकोक्ति
- मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती ,धर्म करने से पाप नहीं रहता ,मौन रहने से कलह नहीं होता। -चाणक्य
- यदि एक मनुष्य की उन्नति होती है तो उसके साथ पूरे संसार की उन्नति होती है। और यदि एक व्यक्ति का पतन होता है तो संसार का भी पतन होता है। -महात्मा गांधी
- क्रोध कभी भी बिना कारण नहीं होता ,लेकिन कदाचित ही यह कारण सार्थक होता है। -बेंजामिन फ्रेंकलिन
Friday, September 21, 2018
सुविचार 21/9/2018 - Hindi Quotes
- इंसान को व्यापार के लिए कभी भी अपने परिवार की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। -वॉल्ट डिज्नी
- अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हैं आपको सबसे पहले उसी की तरह से खुद को जलाना होगा। -अडोल्फ हिटलर
- वे कितने निर्धन हैं ,जिनके पास धैर्य नहीं है। -शेक्सपियर
- जब आप एक बार लोगों को हंसा लेते हैं तो वे आपकी बात की ओर आकर्षित हो जाते हैं। फिर आप जो कुछ भी कहें ,वे सुनने को तैयार रहते हैं। -हर्ब गार्डनर
- गुणी मनुष्य अपनी प्रशंसा स्वयं नहीं करते ,बल्कि दूसरों से अपनी प्रशंसा सुनकर नम्र हो जाते हैं। -अज्ञात
- यदि मनुष्य सीखना चाहे तो हर भूल कुछ न कुछ शिक्षा देती है। -डिकेंस
- कभी -कभी उन लोगों से भी शिक्षा मिलती है ,जिन्हें हम अभिमानवश अज्ञानी समझते हैं। -प्रेमचंद
- यदि आप मानसिक शांति के बदले में साम्राज्य भी प्राप्त करते हैं तो भी आप पराजित ही हैं। -अज्ञात
- हमारी प्रार्थना सर्व -सामान्य की भलाई के लिए होनी चाहिए ,क्योंकि ईश्वर जानता है कि हमारे लिए अच्छा क्या है। -सुकरात
- तर्क केवल मुक्ति का विषय है। हृदय की सिद्धि तक बुद्धि नहीं पहुंच सकती। जिसे बुद्धि माने मगर हृदय न माने। वह तजने योग्य है। -महात्मा गांधी
Thursday, September 20, 2018
सुविचार 20/9/2018 Hindi Quotes
- मनुष्य के आधे गुण तो उसी समय विदा हो जाते हैं जब वह दूसरे की दासता स्वीकार कर लेता है। -होमर
- आलसी की कोई भी अच्छी इच्छा कभी पूर्ण नहीं हुई। -सर्वेण्टीज
- कर्म को स्वार्थ से परमार्थ की ओर ले जाना ही मुक्ति है। कर्म का त्याग मुक्ति नहीं है। -रवीन्द्रनाथ ठाकुर
- आप किसी विषय का विशद ज्ञान हासिल करना चाहते हैं तो इसे दूसरों को सिखाना शुरू कर दीजिए। -ट्रायन एडवर्ड्स
- वही उन्नति कर सकता है ,जो दूसरों को उपदेश देने की अपेक्षा स्वयं को उपदेश देता है। -गुरुनानक
- निराशा से जीवन के बहुमूल्य तत्व नष्ट हो जाते हैं। इससे विजय के बहुत से अवसर खो जाते हैं। -स्वेट मार्डेन
- जो लोग खतरों से डरते हैं उनकी जिंदगी को दुनिया की हर चीज से खतरा है। -बर्नार्ड शा
- अवसर उनकी सहायता कभी नहीं करते जो खुद कभी अपनी सहायता नहीं करते। -सोफोक्लीज
- वही पुत्र है जो पितृभक्त है ,वही पिता है जो ठीक से पालन करता है ,वही मित्र है जिसपर विश्वास किया जा सके और वही देश है जहां जीविका हो। -चाणक्य
- हम क्या सोचते हैं ,क्या जानते हैं और किसमें विश्वास करते हैं ,इसके बजाय हम क्या करते हैं यह अधिक महत्वपूर्ण है। -जॉन रस्किन
Wednesday, September 19, 2018
सुविचार 19/9/2018 - Hindi Quotes
- जिसने किसी का मन नहीं जीता ,वह ईश्वर की सृष्टि का रहस्य नहीं समझ सकता। -विनोबा भावे
- बड़प्पन अमीरी में नहीं ,ईमानदारी और सज्जनता में सन्निहित है। -श्रीराम शर्मा आचार्य
- असम्भव और सम्भव के बीच में अंतर् व्यक्ति के दृढ़ निश्चय पर निर्भर करता है। -टामी लसोरदा
- जहां कल्पनाशीलता नहीं है वहां किसी तरह की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। -जार्ज वाशिंगटन
- ज्यों ही मनुष्य अपनी निजी विचारधारा की पकड़ खोना शुरू करता है ,उसका समाज में महत्व खत्म होने लगता है। -जवाहरलाल नेहरू
- उत्साह ही बलवान होता है ,उत्साह से बढ़करदूसरा कोई बल नहीं है। उत्साही पुरुष के लिए संसार में कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं है। -वाल्मीकि
- सुखी वह है जिसकी परिस्थितियां उसके स्वभाव के अनुकूल हैं ,लेकिन वह और भी सुखी है जो अपने स्वभाव को परिस्थिति के अनुकूल बना लेता है। -हुम्
- ज्ञान का सार यह है कि ज्ञान रहते उसका प्रयोग करना चाहिए और उसके अभाव में अपनी अज्ञानता स्वीकार कर लेनी चाहिए। -कन्फ्यूशियस
- जिस त्याग से अभिमान उत्पन्न होता है ,वह त्याग नहीं। त्याग से शांति मिलनी चाहिए। अंततः अभिमान का त्याग ही सच्चा त्याग है। -विनोबा भावे
- बुद्धिमान मनुष्य कभी अपनी हानि पर शोक नहीं करते ,बल्कि प्रसन्न्तापूर्वक अपनी क्षति को को पूरा करने का उपाय करते हैं। -शेक्सपियर
Tuesday, September 18, 2018
सुविचार 18/9/2018 - Hindi Quotes
- निंदा स्तुति अथवा मृत्यु के भय से भी बुद्धिमान व्यक्ति कभी सच्चाई की राह नहीं छोड़ता है। -भृतहरि
- जितने से आदमी का पेट भरे ,उतने पर ही उसका निजी अधिकार है। जो इससे अधिक एकत्र करता है ,वह चोर है। -श्रीमदभागवत
- आप हंसिए ,दुनिया आपके साथ हंसेगी। आप रोइए और अकेले रोइए। -एडब्ल्यू विलकॉक्स
- इच्छाओं का संघर्ष यह प्रकट करता है कि जीवन व्यवस्थित होना चाहता है। -खलील जिब्रान
- जिसे समझ है वह जानता है कि विदवत्ता नहीं ,बल्कि उसे उपयोग में लाने की कला का नाम ज्ञान है। -एटिल
- विद्या कामधेनु के समान है। व्यक्ति विद्या हासिल कर उसका फल कहीं भी प्राप्त कर सकता है। -चाणक्य
- अच्छी तरह सोचना बुद्धिमत्ता है ,अच्छी योजना बनाना उत्तम है और अच्छी तरह काम को पूरा करना सबसे अच्छी बुद्धिमत्ता है। -फ़ारसी कहावत
- लहर को सही समय पर पकड़ने में किस्मत साथ दे सकती है ,पर उसके साथ आगे बढ़ना आप पर निर्भर करता है। -जिमोह ओबी ईगल
- अगर हम नई सदी की तरफ देखें तो यह पाएंगे कि लीडर्स वही होंगे जो दूसरों को सक्षम बनाएंगे। -बिल गेट्स
- आधे से ज्यादा लोग इसलिए असफल हो जाते हैं क्योंकि समय पर उनमे साहस का संचार नहीं हो पाता और वह डर जाते हैं। -स्वामी विवेकानंद
Monday, September 17, 2018
सुविचार 17/9/2018 - Hindi Quotes
- जितनी ज्यादा मेहनत करोगे ,उतने ज्यादा भाग्यशाली रहोगे। -गेरी प्लेयर
- मनुष्य ही परमात्मा का सर्वोच्च साक्षात् मंदिर है। इसलिए साकार देवता की पूजा करो। -स्वामी विवेकानंद
- ज्ञानदाता गुरु की निंदा करनी तो दूर ,सुननी भी नहीं चाहिए। -चाणक्य
- ऐसी कोई भी वस्तु नहीं है ,जिसे अभ्यास से हासिल न किया जा सकता हो। -संत ज्ञानेश्वर
- प्रकृति ने हमारे भीतरी अंगों के व्यायाम के लिए और हमें आनंद प्रदान करने के लिए हंसी बनाई। -स्वेट मार्डेन
- तीन चीजें अधिक समय तक छुपी रह सकती। सूरज ,चन्द्रमा और सत्य। -भगवान बुद्ध
- जो अपने ऊपर शासन नहीं करेगा ,वह सदैव दूसरों का सेवक रहेगा। -गेटे
- सेवक को तब परखें जब वह काम ना कर रहा हो ,रिश्तेदार को कठिनाई में ,मित्र को संकट में और पत्नी को घोर विपत्ति में। -चाणक्य
- जिसके पास धैर्य और परिश्रम का बल है वह जो कुछ इच्छा करता है उसे प्राप्त कर लेता है। -ब्रेजामिन फ्रेंकलिन
- कभी -कभी समय के फेर से मित्र शत्रु बन जाता है और शत्रु भी मित्र हो जाता है ,क्योंकि स्वार्थ बड़ा बलवान है। -वेद व्यास
Sunday, September 16, 2018
सुविचार 16/9/2018 -Hindi Quotes
- आदर्श परिस्थितियों या सर्वश्रेष्ठ अवसरों की प्रतीक्षा न करें ,वे कभी नहीं आने वाली हैं। -जेनेट एयरस्किन स्टुअर्ट
- महज किनारे खड़े रहकर पानी देखते रहेंगे तो आप कभी भी समुद्र पार नहीं कर सकते। -रवीन्द्रनाथ टैगोर
- प्रसन्नता कोई पहले से निर्मित चीज नहीं है। यह आप ही के कर्मों से आती है। -दलाई लामा
- अहंकार समस्त गुणों को महत्वहीन कर देता है। -मुनि सुदर्शनलाल जी
- निशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी। -महात्मा गांधी
- अज्ञानी होना उतनी शर्म की बात नहीं है जितना कि सीखने की इच्छा न रखना। -बेंजामिन फ्रेंकलिन
- जिस प्रकार श्रम शरीर को शक्ति प्रदान करता है ,उसी प्रकार कठिनाइयां मनुष्य को सम्पन्न बनाती है। -अज्ञात
- असम्भव और सम्भव के बीच में अंतर् व्यक्ति के दृढ़ निश्चय पर निर्भर करता है। -टामी लसोरदा
- आनंद ही एक ऐसी चीज है ,जो आपके पास न होने पर भी आप दूसरों को बिना किसी असुविधा के दे सकते हैं। कारमेन सिल्वा
- नमस्कार करने वाला व्यक्ति किसी व्यक्ति से कुछ भी ग्रहण कर सकता है। वह अपनी बात मनवा सकता है और क्षमादान भी प्राप्त कर सकता है। -भारतेन्दु हरिश्चंद्र
सुविचार 14/9/2018 - Hindi Quotes
- आशा और आत्मविश्वास से ही हमारी शक्तियां जागृत होती हैं। इनसे हमारी उत्पादन शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। -स्वेट मार्डेन
- अच्छा मनुष्य वही है ,जो क्रोध और उत्तेजना के क्षणों में भी वाणी पर संयम रखता है। -शेख सादी
- मस्तिष्क के लिए अध्ययन की उतनी ही जरूरत है ,जितनी शरीर के लिए व्यायाम की। -जोसेफ एडीसन
- यदि आप गुस्से के एक क्षण में भी धैर्य रखते हैं ,तो आप दुःख के सौ दिनों से बच सकते हैं। -चीनी कहावत
- निर्धनता में भी हँस सकने वाला व्यक्ति निर्धन नहीं होता है। -रेमंड हिचकॉक
- क्षण भर के लिए हितकारी अवसर आता है। हम उसे खो देते हैं और महीनों तथा वर्षों का नाश हो जाता है। -कलाइल
- धन ,साधन ,समय, कर्म और स्थान इन पांचों को स्पष्ट विचार करके किसी कार्य में प्रवृत होना चाहिए। -तिरुवल्लुवर
- हकीकत में महान वह व्यक्ति हैजो अपने साथ बुरा करने वालों का भी भला ही करता और सोचता है। -महात्मा गांधी
- मनुष्य को अपने विरुद्ध बातें नहीं करनी चाहिए ,इससे खुद की हानि होती है। -सैम्यूल जॉनसन
- आशावाद ही वह भरोसा है जो हमें सफलता की ओर ले जाता है। आशा और हौसले के बिना सफलता पाना नामुमकिन है। -हेलन केलर
सुविचार 15/9/2018 - Hindi Quotes
- अच्छे कार्यों को सोचते ही न रहिए ,उन्हें सारे दिन कीजिए ताकि जीवन एक भव्य मधुर गीत बन जाए। -चार्ल्स किंग्सले
- सही अवसर न मिलने पर क्षमता के मायने बेहद सीमित हो जाते हैं। -नेपोलियन
- जो नए सुधारों पर अमल नहीं करेगा वह नए खतरों को न्योता देगा। -फ्रांसिस बेकन
- अन्य किसी वस्तु को हम इतनी अनिच्छा से नहीं स्वीकारते जितना उपदेश को। -एडीसन
- मांग और वह तुझे जरूर मिलेगा। खोज और तू जरूर पाएगा। खटखटा ,तेरे लिए दरवाजा अवश्य खुलेगा। -बाईबिल
- आत्मसंयम ,अनुशासन और बलिदान के बिना राहत या मुक्ति की आशा नहीं की जा सकती। अनुशासनहीन बलिदान से काम नहीं चलेगा। -महात्मा गांधी
- कठिनाइयों और हानियों को सहन करने के पश्चात मनुष्य विनीत और बुद्धिमान हो जाता है। -अज्ञात
- बदलाव को दुनिया नफरत से देखती है ,फिर भी यही वह चीज है जो प्रगति ले आई। -चार्ल्स केटरिंग
- वस्तुओं द्वारा नहीं ,नैतिकता के बल पर ही मनुष्यों और उनके कर्मों पर अधिकार प्राप्त किया जा सकता है। -कालाईल
- सच्चे मित्र हीरों की तरह कीमती और दुर्लभ हैं। झूठे मित्र पतझड़ के पत्तों की तरह सर्वत्र मिलते हैं। -अरस्तू
Thursday, September 13, 2018
सुविचार 13/9/2018 - Hindi Quotes
- प्रिय होने पर भी जो हितकर न हो ,उसे न कहें ,हितकर कहना ही अच्छा है ,चाहे वह अत्यंत अप्रिय हो। -विष्णु पुराण
- धारणाएं बदल सकती हैं लेकिन चरित्र नहीं बदलते। उनका केवल विकास होता है। -डिजरेली
- असफलता की उतपत्ति तभी होती है जब आप प्रयास करना बंद कर देते हैं। -एल्बर्ट हब्बार्ड
- भाषा हमें इसलिए दी गई थी कि हम एक -दूसरे से रुचिकर बातें कह सकें। -बोबी
- मिलजुल कर काम करने में खास बात यह है कि आपके पक्ष में हमेशा और भी लोग होते हैं। -मार्गरेट करती
- अपने नित्यकर्म यदि भाव से किए जाएं तो वे कल्याणकारी बन सकते हैं। -संत जयदयाल गोयन्दका
- अगर आप महान काम नहीं कर सकते तो छोटे काम महान तरीके से करें। -नेपोलियन हिल
- गलती करना मनुष्य का काम है ,परन्तु जानबूझकर गलती पर अड़े रहना शैतान का काम है। -संत आगस्टीन
- भूखे को भोजन कराना तथा रोगी की सेवा करना भगवान की पूजा -उपासना का ही एक रूप है। -परमसंत पंडित मिहीलाल जी
- अच्छी बातें प्रत्येक धर्म के तत्वों व ग्रंथों से प्राप्त करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। आचार्य विनोबा भावे
सुविचार 12/9/2018 - Hindi Quotes
- हम दूसरों के आर -पार देखना चाहते हैं ,परन्तु स्वयं अपने आर -पार देखा जाना पसंद करते। -रोशे
- रोशनी फैलाने के तरीके हो सकते हैं ,या तो खुद दीया बन जाएं या शीशा बनकर दीए की रोशनी को फैलाएं। -एडिथ व्हार्टन
- हमेशा डरते रहने से अच्छा है कि खतरे का एक बार सामना कर लिया जाए। -नीतिसूत्र
- ज्ञान की बातें सुनकर जो उनपर अमल करता है ,उसी के हृदय में ज्ञान की ज्योति प्रकट होती है। -अबू उसमान
- सही जवाब जानना आपकी विदवता हो सकती है ,पर उसे सही वक्त पर कहना विवेक पर निर्भर है। -टिम फार्गो
- भाग्य संयोग नहीं ,चयन का विषय है। इसके लिए प्रतीक्षा नहीं की जानी चाहिए। इसे तो हासिल किया जाना चाहिए। -विलियम ब्रायन
- हताश न होना सफलता का मूल है और यही परम् सुख है। उत्साह मनुष्य को कर्मों के लिए प्रेरित करता है और उत्साह ही कर्म को सफल बनाता है। -वाल्मीकि
- सच्चा पड़ोसी वह नहीं जो तुम्हारे साथ उसी मकान में रहता है ,बल्कि वह है जो तुम्हारे साथ उसी विचार -स्तर पर रहता है। -स्वामी रामतीर्थ
- मनुष्य के सभी कार्य इन सातों में से किसी एक वजह से होते हैं -मौका ,प्रकृति ,मजबूरी ,आदत ,कारण ,जुनून ,इच्छा। -अरस्तु
- आत्मविश्वास सरीखा दूसरा मित्र नहीं। आत्मविश्वास ही भावी उन्नति की प्रथम सीढ़ी है। अतः सर्वप्रथम आत्मविश्वास करना सीखो। -स्वामी विवेकानंद
Tuesday, September 11, 2018
सुविचार 11/9/2018 Hindi Quotes
- हिम्मत का मतलब डर का न होना नहीं है। बल्कि ये सोचना है कि डर से भी ज्यादा जरूरी कुछ और है। -अब्रोस रेड़मून
- सेवक से अपना भेद कहना उसे सेवक से स्वामी बना लेना है। -अरस्तू
- जब तक आप न चाहें तब तक आपको कोई भी ईर्ष्यालु ,क्रोधी ,प्रतिशोधी या लालची नहीं बना सकता। -नेपोलियन हिल
- अगर आपकी कोई आलोचना नहीं कर रहा ,इसका मतलब है कि आप अभी सफलता से काफी दूर हैं। -मैल्कम
- सज्जन स्वयं ही परहित का उद्यम करते हैं। -भर्तहरि
- जीवन आईना है ,उसमें आपका चेहरा नजर आता है। दोस्त बनकर रहिए। जिंदगी दोस्ती ही दिखलाई देगी। -ओशो
- अगर आप कल अच्छा काम करना चाहते हैं तो इसकी तैयारी आज ही किसी अच्छे काम से करनी होगी। -एल्बर्ट हब्बार्ड
- ज्ञान के लिए किया जाने वाला कर्म सब कर्मों में श्रेष्ठ है। -अश्वघोष
- संघर्ष जितना कड़ा होगा ,जीत उतनी ही बड़ी मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। -थॉमस पेन
- विचार से कर्म की उतपत्ति होती है ,कर्म से आदत की ,आदत से चरित्र की ,चरित्र से आपके प्रारब्ध की उतपत्ति होती है। -महात्मा बुद्ध
Monday, September 10, 2018
सुविचार 10/9/2018 - Hindi Quotes
- आलस्य दरिद्रता का मूल है। जिसका चित्त आलस्य से पूर्ण होता है ,वह अपना हित नहीं समझ सकता ,दूसरों का हित भला क्या समझेगा। -गौतम बुद्ध
- नकारात्मक विचारों के साथ आप जो कुछ भी करते हैं ,सकारात्मकता से हर चीज को उससे बेहतर कर सकते हैं। -जिम जेगलर
- नेतृत्व का गुण कभी सिखाया नहीं जा सकता। इसे केवल सीखा जा सकता है। -हेरोल्ड एस जेनीन
- थैली पर लगे लेबल पर भरोसा न करें। -टी फुलर
- बड़े काम करने का एक ही तरीका है जो भी करें उससे प्यार करें। अगर अब तक ऐसा काम नहीं मिला है उसे ढूंढे। -स्टीव जॉब्स
- यदि आप सच में किसी चीज की चाहत रखते हैं ,तो उसका इंतजार मत करिए बल्कि खुद को बेसब्र होना सिखाएं। -गुरुबख्श चहल
- हमेशा आगे बढ़ते रहने और उसपर विश्वास करने से कठिनाइयां खुद ब खुद दूर हो जाती हैं। असम्भव दिखने वाले काम सम्भव हो जाते हैं। -जेरिमी कोलियर
- व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है ,वह जो सोचता है वही बन जाता है। -महात्मा गांधी
- बुद्धिमान व्यक्ति उस समय सीखते हैं जब वे ऐसा कर सकते हैं ,लेकिन मूर्ख व्यक्ति उस समय सीखते हैं जब उनके लिए ऐसा करना बहुत जरूरी हो जाता है। -आर्थर वैलेस्ले
- हम जो कुछ करते भी करते हैं ,वह हमारे स्वत्व का निर्धारण करता है ,जबकि अवकाश में हम जो करते हैं ,वह हमारी सत्ता का निर्धारण करता है। -जार्ज ईस्टमैन
सुविचार 9/9/2018 - Hindi Quotes
- मानव मात्र के प्रति कल्याण व दया की भावना रखना ही वास्तविक धर्म है। -विनोबा भावे
- यदि आप जीवन में कुछ बदल सकते हैं तो वह है अपने आपको। और खुद को बदलने से सब कुछ बदल जाता है। -मैरी गोल्डस्टन
- जिंदगी तो कुल एक पीढ़ी भर की होती है ,पर नेक काम पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है। -जापानी कहावत
- यदि तुम अपने रहस्य शत्रु से छिपाकर रखना चाहते हो तो किसी मित्र से भी उनकी चर्चा मत करो। -फ्रेंकलिन
- चरित्र स्पष्ट तो महान क्षणों में होता है लेकिन उसका निर्माण क्षुद्र क्षणों में ही हो जाता है। -फिलिप्स बुक्स
- मनुष्य का जीवन इसलिए है क्योंकि वह अत्याचार के लिए लड़े। -सुभाषचंद्र बोस
- विवेक के मामले में बहुमत के नियम का कोई स्थान नहीं है। -महात्मा गांधी
- खुद को खुश करने का बेहतरीन तरीका है किसी और को खुश करने की कोशिश करना। -मार्क ट्वेन
- हमारी नैतिक प्रकृति जितनी उन्नत होती है ,उतना ही उच्च हमारा प्रत्यक्ष अनुभव होता है और उतनी ही हमारी इच्छा शक्ति अधिक बलवती होती है। -विवेकानंद
- जीवन रखने और प्राप्त करने में नहीं है ,बल्कि होने और कुछ बनने में है। -एम अर्नोल्ड
