- घर ईंट गारे का मकान नहीं ,इंसानियत सिखाने की पाठशाला है। साने गुरूजी
- मंजिल पर कब तक न पहुंच जाएं निगाहें लक्ष्य पर जमाए रखिए। -जोश विलिंग्स
- अपने सारे डर खुद तक सीमित रखें लेकिन साहस सभी के साथ साझा करें। -राबर्ट लुईस स्टीवेंसन
- जिस व्यक्ति को अन्याय देखकर भी क्रोध नहीं आता है ,वह नपुंसक है। -परशुराम गीता
- सफलता ख़ुशी की चाबी नहीं है। ख़ुशी सफलता की चाबी है। आप जो कर रहे हैं अगर आप उससे प्यार करते हैं तो आप जरूर सफक होंगे। -हरमन केन
- बड़े फैसले लीजिए और गलतियां कीजिए ,यही वे अहम चीजें हैं तो आपको वह बनाती हैं जो आप बनना चाहते हैं। -एंजेलिना जाली।
- इस दुनिया में किसी दुःखी व्यक्ति के लिए थोड़ी सी भी सहायता ढेरों उपदेशों से कहीं अधिक अच्छी है। -बुलवर
- अनुशासन का पालन तभी सम्भव है जब मनुष्य को उस काम में अनुराग हो जिसमें वह लगा है। इसके बिना तो अनुशासन अनुकरण मात्र होगा। -महात्मा गांधी
- इस संसार में प्यार लायक दो वस्तुएं हैं एक दुःख और दूसरा श्रम। दुःख के बिना हृदय निर्मल नहीं होता और श्रम के बिना मनुष्यत्व का विकास नहीं होता। -आचार्य श्रीराम शर्मा।
- अहंकार को खोने वाला कभी हानि में नहीं रहता। बीज मिटकर ही वृक्ष की पाता है और नदी स्वयं को खोकर ही सागर हो जाती है। स्वयं को खोना ही स्वयं को पाना है। -ओशो
0 comments:
Post a Comment