ईश्वर में विश्वास बनाये रखना अति आवश्यक है तभी हमारे अहंकार पर नियंत्रण होगा
और हम अच्छे कार्य करते हुए शांतचित्त बने रह सकते है। जब मनुष्य के अंदर अहंकार आता
है वह या तो दूसरों पर हावी होने की कोशिश करता है या खुद को भटकाने की तैयारी करता
है। अहंकार में पड़ कर वह अत्यधिक सम्मान की इच्छा करता है वह चाहता है कि मेरे शब्द
आदेश बन जायें और जहाँ खड़ा होऊ मुझे पूरा मान सम्मान मिले। वह अच्छे व् बुरे दोनों
प्रकार के लोगों में एक साथ उतर जाता है बुरे लोग उसकी संगत में पड़ कर गलत कार्य करते
हैं जबकि अच्छे आदमी उसकी संगत में पड़ कर खुद को अधिक परेशान करने लगते हैं।अहंकार
के चलते बुरा आदमी अशांत हो तो समझ में आता है कि इसे सजा मिल रही है पर भला आदमी केवल
अहंकार के कारण खुद की अशांति की सजा दे ठीक नहीं अच्छे लोगों को अपनी अच्छाई का न
हो इसके लिए बहुत सावधानी रखनी आवश्यक है अतः अहंकार से बचने का एक सीधा व् सरल उपाय
है - अपने से ऊपर परम शक्ति पर विश्वास। अथार्त जो कुछ हमें मिल रहा है या हम इच्छा
कर रहे हैं उसे देने वाला परमात्मा है परमात्मा में अटूट आस्था ही हमें अहंकार से बचा
सकती है तभी हम अच्छे कार्य करते हुए शांतचित बने रह सकते है।
अहंकार पर विजय कैसे हो
सुंदर विचारों को लिखकर प्रकट करना मेरी आदत में शुमार है। मैने सन 1995 में हिंदी साहित्य में (शिवप्रसाद का कथा साहित्य ) शोध प्रबंध लिखा था। मुझे अध्यापन कार्य करते हुए पच्चीस वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। विचारों को एकत्रित कर सहेजना मेरी खूबी रही है। मुझे अपने विचार व्यक्त करना भी बहुत अच्छा लगता है। मुझे ये बतलाते हुए गर्व है कि मेरे द्वारा पढ़ाये गये छात्र शत -प्रतिशत परिणाम लाये हैं और उच्च पदों पर कार्यरत हैं। ये कहने की कोई आवश्यकता नहीं है कि विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करने का सदैव अवसर मिलता रहा है। मैं अपने पारिवारिक व कार्यस्थल से पूर्ण संतुष्ट हूँ। लिखना मेरा शौक है मजबूरी नहीं। मै आशा करती हू कि आप मेरे द्वारा लिखे गये को पसंद करेंगें।
0 comments:
Post a Comment