निराशा से बचने का एक तरीका यह है कि किसी से कोई उम्मीद मत रखिए। इसके लिए कुछ सुझाव है -
- अच्छी बातों को याद रखिए और बुरी बातों को भूल जाइये। अच्छे और बुरे का चुनाव अपनी मर्जी से कीजिए। दूसरों से प्रभावित मत होइए।
- लगातार उलझन में हैं तो एक ब्रेक लीजिए। कुछ समय के लिए बिलकुल अलग काम कीजिए। इससे चीजों को देखने का न्य नजरिया मिलता है।
- हर परिस्थिति को बदला नहीं जा सकता। अपना ध्यान उन्हीं पर केंद्रित कीजिए ,जिन्हें बदल सकते हैं। जिन्हें नहीं बदल सकते ,उन्हें देखने का नजरिया बदलिए। हालात खुद बदल जाएंगे।
- बीते हुए समय से सीखते हैं जबकि आने वाला समय हमें योजना बनाने का अवसर देता है। लेकिन इनके बारे में कोई नकारात्मक विचार आते ही अभी नये पर ध्यान केंद्रित कीजिए।
- खुद पर भरोसा करेंगे ,तभी दुनिया आप में भरोसा करेगी। अपनी क्षमता को कभी कमतर मत आंकिए।
0 comments:
Post a Comment