जीवन में हम कुछ बातों को ज्यादा अहमियत दे देते हैं,लेकिन वे त्याज्य होती हैं। आइये जाने कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जिनको छोड़ना आवश्यक हो जाता है -
- गुस्सा ज्यादा आता है तो सबसे पहले अपनी इस आदत में सुधार लाने की कोशिश करें,क्योंकि कई बार थोड़ी परेशानी में भी बड़ी गलती कर बैठते हैं।
- छोटे- छोटेमनमुटाव को जाने दीजिए। जिंदगी छोटी है। बेकार बातों को लेकर परेशान होने से कोई फायदा नहीं है।
- बदलाव लाना मुश्किल होता है,लेकिन यह जरूरी है। जो विचार पुराने हो चुके हैं ,उन्हें जाने दीजिए।
- इस विचार को भी अपने दिल से जाने दें कि आपकी तुलना में दूसरा व्यक्ति ज्यादा कमजोर है। हर व्यक्ति मजबूत होता है। कोई भी कमजोर नहीं है।
- इस विचार को खुद से अलग कर दें की दूसरे लोगों के पास आपसे बेहतर चीजें हैं। क्योंकि जैसा आप सोच रहे हैं ,वैसा ही अगला व्यक्ति भी जरूर सोच रहा होगा।
- इस विचार को भी छोड़ दे कि सभी लोग आपको पसंद करें ही। ये मुमकिन नहीं। इसे छोड़ दे।
- बहुत बार हम दूसरों की जरूरतों को खुद से आगे रख देते हैं। यह गलत है। खुद की जरूरतों को प्राथमिकता दें।
- जो बातें कल हो चुकी हैं उन्हें जाने दीजिए ,क्योंकि आप वह इंसान नहीं है जैसा आपके साथ हुआ है। आप वही बनते हैं जैसा आप बनना चाहते हैं।
- बाहरी चीजों में खुशियां न तलाशें। खुशियां मनुष्य के भीतर होती हैं। इन्हें भीतर ही तलाशें।
- गलत चीजों पर विश्वास है तो उन्हें खुद से अलग कर दीजिए। हर कुछ समय के बाद रुकिए और खुद से पूछिए कि सच क्या है ?
0 comments:
Post a Comment