- समस्याएं एक साधारण मनुष्य को भी असाधारण उपलब्धियों के लिए तैयार कर देती हैं। -सी एस लेविस
- साहसी विचार शतरंज की चाल जैसे होते हैं। वे मात भले ही खा जाये पर वे जीत की शुरुआत कर देते हैं।- योहान वी गोथे
- जब सोचना हो तब भावुक होना और जब भावुक होना हो तब सोचना ,समस्याएं पैदा करता है।- जॉन कॉलिन्स
- मुसीबतों का उद्देश्य आपको पंगु बनाना नहीं ,खुद की खोज में आपकी मदद करना है।- बर्नेस जॉनसन रेगन
- विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं और कुछ लोग रेकॉर्ड तोड़ देते हैं। -विलियम आर्थर वार्ड
- यदि आप आशा नहीं करते तो आपको पता नहीं चलेगा कि आपकी आशाओं के परे क्या हैं। -सेंट क्लेमेंट
- आपकी समस्या वास्तव में कभी समस्या नहीं होती। समस्या के प्रति आपकी प्रतिक्रिया समस्या होती है।- ब्रायन किसी
- खुद को हमेशा शांत और अविचल बनाए रखिए। तब आप पाएंगे कि जीवन -यात्रा कितनी आसान है। -परमहंस योगानंद
- यदि पर्याप्त संख्या में लोग खुद की बजाय दूसरे के लिए जीने लगे तो मानव जाति को बचाया जा सकता है। -लियॉन युरिस
- यदि किसी को दुनिया की सारी दौलत मिल जाए पर वह आत्मा खो बैठे तो उसे क्या फायदा हुआ ?-ईसा मसीह
0 comments:
Post a Comment