- रौशनी फैलाने के दो तरीके हैं -या तो मोमबत्ती बन जाइये या आईना। -एडोथ वार्टन
- हमारी ईर्ष्या उन लोगों की प्रसन्नता से ज्यादा टिकती है ,जिनसे हम ईर्ष्या करते हैं।- हेराक्लाइटस
- गरीब वह नहीं जिसके पास कम है ,बल्कि धनवान होते हुए भी जिसकी इच्छा कम नहीं हुई है ,वह सबसे गरीब है।- आचार्य विनोबा भावे
- धर्म पर प्रवचन देना तो आसान पर इसे जीवन में उतारना कठिन है।- रामकृष्ण परमहंस
- प्रेम ऐसी शक्ति है ,जो असमानता में समानता देखने की योग्यता देती है।- थियोडोर एडोर्नो
- किसी विवाद में जिस क्षण हमें गुस्सा आता है उसी क्षण हम सच की तलाश छोड़ खुद को थोपना शुरू कर देते हैं। -गौतम बुद्ध
- यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सही राह पर चले तो राह दिखाने के साथ चलकर भी दिखाएं। -जेए रोसंकरंज
- जब यह लगे कि लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता तो लक्ष्य बदलने की बजाय प्रयासों में बदलाव लाएं। -कन्फ्यूशियस
- हमेशा सादगी व सरलता से ही अदभुत चीजों का जन्म होता है।- अमेलिया बार
- मन जितना शक्तिशाली और मौलिक होगा उतना वह मौन की और झुकता जायेगा।- एल्डस हकसली
0 comments:
Post a Comment