- स्वयं से लड़ें ,बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना ?जो स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेता है ,उसे आनंद की प्राप्ति होती है।- भगवान महावीर
- गलती स्वीकार कर लेना झाड़ू बुहारने के समान है ,जिससे गंदगी का नामोनिशान तक नहीं रहता। -महात्मा गांधी
- नैतिक और अनैतिक का अंतिम निर्णय किसी भी न्यायालय से अधिक हमारा अंतःकरण ही कर सकता है। -अर्नेस्ट हेमिंग्वे
- सबसे अच्छे समाधान वही हैं ,जिन्हें हम स्वयं तलाशते हैं। दूसरों के समाधान हमारे काम के नहीं हो सकते। -सत्यजित राय
- सदा जवान बने रहने के लिए मुख का सौंदर्य नहीं ,मस्तिष्क की उड़ान जरूरी है। -मेटरी ब्रूसेला
- यदि आप नहीं जानते कि कहां जा रहे हैं तो कोई एक राह पकड़ लीजिए ,सही जगह पहुंच जाएंगे।- लुइस केराल
- आदर्श सितारों जैसे होते हैं। उन्हें आप छू तो नहीं सकते ,लेकिन देखकर चलें तो मंजिल पा जाएंगे। -कार्ल शूटर्ज
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार उन लोगों को भी है ,जिन्हें हम पसंद नहीं करते। -नोम चॉम्स्की
- हमारे जीवन में जो भी दृढ़ और स्थायी ख़ुशी है उसके नब्बे फीसदी के पीछे प्रेम होता है।- सीएस लुईस
- जीयो ऐसे जैसे कल मरने वाले हो और सीखो ऐसे जैसे हमेशा जीवित रहने वाले हो। -महात्मा गांधी
0 comments:
Post a Comment