- हर व्यक्ति जीनियस है ,लेकिन यदि मछली में पेड़ पर चढ़ने की योग्यता खोजेंगे तो वह मूर्ख ही नजर आएगी।- अल्बर्ट आइंस्टीन
- देह की जीभरूपी दहलीज पर राम नाम का मणिदीप रखने पर भीतर और बाहर उजाला हो जाता है। -तुलसीदास
- मन हर चीज का मूल है। सब कुछ वहीं से निकला है। उसे समझ लें तो सब कुछ समझ में आ जाता है। -बोधिधर्म
- सफल व्यक्ति वह है ,जो दूसरों द्वारा उसके ऊपर फेंकी गई ईटों से एक मजबूत नींव तैयार कर सके। -डेविड ब्रिकले
- जब सब कुछ खिलाफ नजर आए तो याद रखें कि हवाई जहाज हवा के खिलाफ ही उड़ान भरता है। -हेनरी फोर्ड
- दूसरों की जिन बातों से हम चिढ़ते हैं ,वे बातें हमें खुद को समझने में मददगार साबित हो सकती हैं। -कार्ल जुंग
- बच्चों को अमीर होने के नहीं ,खुश रहने के संस्कार दें। बड़े होकर वे वस्तुओं की कद्र करेंगे न कि उसकी कीमत की। -स्वामी विवेकानंद
- कठिनाई मित्र के लिए जान देने की नहीं है। कठिनाई तो ऐसा मित्र पाने की है ,जिसके लिए जान दी जा सके। -होमर
- सादगी व् सरलता अच्छे जीवन की कुंजिया हैं और फिर भी इन्हें अपनाना बहुत जटिल है। -जिन क्वोन
- सम्पन्नता होने पर शिक्षा आभूषण की तरह होती है जबकि गरीबी के दौरान यह शरणस्थली होती है। -अरस्तु
0 comments:
Post a Comment