- ताकत या बुद्धि नहीं लगातार प्रयास ही सफलता के ताले को खोलने की कुंजी है। -विंस्टन चर्चिल
- बिना निराश हुए पराजय को सह लेना धरती पर साहस की सबसे बड़ी परीक्षा है। -अज्ञात
- हर सेवा के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती ,जरूरत है अपना संकुचित विचार छोड़ने की। -विनोबा भावे
- मानव की सबसे बड़ी आवश्यकता शिक्षा नहीं ,चरित्र है और यही उसका सबसे बड़ा रक्षक है। -हर्बर्ट स्पेंसर
- चाहे सारे विशेषज्ञ ही क्यों न एकमत हों ,फिर भी जरूरी नहीं कि वे सही होंगे। -बरट्रेंड रसेल
- कभी भी अतीत के द्वारा भविष्य की योजना नहीं बनाई जा सकती। -एडमंड वर्क
- किसी भी व्यक्ति का चरित्र इस बात से आंका जा सकता है कि वह अनजान लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है। -मदर टेरेसा
- आप जैसा विचार करेंगे वैसे ही बन जाएंगे। अगर अपने को निर्बल मानेंगे तो निर्बल बन जाएंगे ,यदि अपने को समर्थ मानेंगे तो आप समर्थ बन जायेंगे। -स्वामी विवेकानंद
- वास्तविक प्रसन्नता साधन सुगमता ,सम्पन्नता या यशगान करने या सुनने से नहीं बल्कि कुछ उपयोगी कार्य करने से मिलती है। -डब्ल्यू ग्रेनफेल
- माता -पिता व गुरु ये प्रत्यक्ष देवता हैं। इनकी अवहेलना करके अप्रत्यक्ष देवता की विविध उपचारों से आराधना कैसे सही हो सकती है। -वाल्मीकि
0 comments:
Post a Comment