- पृथ्वी का मूल आधार सत्य है। सच्चाई की ताकत से ही सूर्य चमक रहा है और हवा बह रही है। वस्तुतः सब कुछ सच पर टिका है। -चाणक्य
- सिर्फ खुद के अज्ञान का विस्तार जानने के लिए भी हमें काफी ज्ञान की जरूरत होती है। -थॉमस सोवेल
- जीवन में सफलता प्रतिभा अथवा अवसर का उतना अधिक विषय नहीं है ,जितना कि लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता और डटे रहने का है। -सी डब्ल्यू वेंडेट
- कुछ लोग सपनों में जीते हैं ,कुछ हकीकत पसंद होते हैं और कुछ पहले का दूसरे में बदल देते हैं। -डेसिडेरियस एरेस्मस
- राजनीति में हिस्सा न लेने का सबसे बड़ा दंड यह है कि अयोग्य व्यक्ति आप पर शासन करने लगते हैं। -प्लेटो
- परिस्थितियां मानव नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं ,लेकिन हमारा आचरण तो हमारे ही नियंत्रण में होता है -बेंजामिन डिजरायली
- निष्क्रियता से संदेह व् डर पैदा होता है। क्रियाशीलता से विश्वास व साहस। डर पर विजय पाना है तो बाहर निकलें और व्यस्त रहें। -डेल कार्नेगी
- धैर्य जीवन के लक्ष्य का द्वार खोल देता है ,क्योंकि सिवाय धैर्य के उस द्वार की कोई कुंजी नहीं है। -शेख सादी
- विश्वास चाहे व्यक्ति में हो या शक्ति में ,दृढ़ होना चाहिए ,तभी वह फलदायक सिद्ध हो सकता है। -महात्मा गांधी
- दुनिया ऐसे लोगों से भरी पड़ी है ,जो असाधारण सुख की आस में संतोष को ताक पर रख देते हैं। -डग लारसन
0 comments:
Post a Comment