- अच्छे शब्दों का बहुत मूल्य हासिल होता है और उनकी लागत बहुत कम होती है। -जॉर्ज हर्बर्ट।
- शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। शिक्षित व्यक्ति सदैव सम्मान पाता है। -चाणक्य
- हर कोई अपने दुःख को बड़ा मानता ,दुनिया का यही कायदा है। -विमल मित्र
- नियमों का विधान मनुष्य के लिए किया गया है ,मनुष्य का निर्माण नियम के लिए नहीं हुआ है। -स्वामी रामतीर्थ
- जिस प्रकार श्रम शरीर को शक्ति प्रदान करता है ,उसी प्रकार कठिनाइयां मनुष्य को शक्ति सम्पन्न बनाती हैं। -सनेका
- आप जितनी ज्यादा जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहते हैं ,उतने ही अधिक लोगों के विश्वसनीय बनते हैं। -पीट मेराविच
- अच्छा निर्णय अनुभव से ही मिलता है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि अनुभव का जन्म अक्सर खराब निर्णयों से होता है। -रीटा माए ब्राउन
- बुद्धिमान मनुष्य अपने अनुभवों से सीखता है किन्तु और अधिक बुद्धिमान दूसरों के अनुभवों से सीखता है। -चीनी कहावत
- अवसर के रहने की जगह कठिनाइयों के बीच है। -अलबर्ट आइंसटाइन
- आप अपने जीवन के लिए कुछ नहीं कर सकते ,लेकिन आप इसे मूल्यवान बनाने के लिए कुछ अवश्य ही कर सकते हैं। -ईवन ईसर
0 comments:
Post a Comment