- ईश्वर मूर्तियोमे नहीं ,आपकी भावनाओं मे है और आत्मा आपका मंदिर है। -चाणक्य
- सत्यता चरित्र की नींव का एक पत्थर है और इसे युवावस्था में ही ,दृढ़तापूर्वक स्थापित कर दिया जाना चाहिए। -जेक्शन डेविस
- हम ख़ुशी के बारे में सोचेंगे तो खुश रहेंगे। हम दुःख के बारे में सोचेंगे तो दुखी रहेंगे। -डेल कार्नेगी
- मनुष्य अपनी इच्छा से कुछ भी नहीं कर सकता ,क्योंकि काल का पराधीन होने के कारण वह इधर से उधर होता रहता है। -वाल्मीकि रामायण
- ज्ञानी वही है जो वर्तमान को ठीक प्रकार समझ सके और परिस्थिति के अनुसार आचरण करे। -होमर
- झूठ में जो पाऊंगा वह पाना नहीं खोना है और सत्य से जो खोना है वह असल में पाना है। -विमल मित्र
- किसी के अस्तित्व को न मिटाओ। शांतिपूर्वक स्वयं जिओ और उसी प्रकार दूसरों को जीने दो। -महावीर स्वामी
- सफलता इससे नहीं आंकी जा सकती कि आप किस ऊंचाई पर हैं। सफलता इसमें है कि कठिन हालात से आप कैसे निपटे। -जार्ज पैटन
- पैसों से सफलता हासिल नहीं की जा सकती। सफलता के लिए प्रयास करने की आजादी जरूरी है। -नेल्सन मंडेला
- जहां संगीत होगा ,वहां कोई बुराई नहीं हो सकती। -सर्वातिज
0 comments:
Post a Comment