- मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर की तरह है। यदि उसकी कुछ बूंदे खराब हैं तो पूरा सागर गंदा नहीं हो सकता। -महात्मा गांधी
- कठिन समय में समझदार व्यक्ति रास्ता खोजता है और कायर ढूंढ़ता है बहाना। -प्रेमचंद
- कोई भी समस्या अनवरत चिंतन और सोच -विचार का सामना नहीं कर सकती। -वोल्टेयर
- आपदा ही एक ऐसी स्थिति है ,जो हमारे जीवन की गहराइयों में अंतर्दृष्टि पैदा करती है। -स्वामी विवेकानंद
- हमारे विचारों का स्तर ही हमारी निजी प्रसन्नता का स्तर निर्धारित करता है। -वेदव्यास
- छोटी योजनाओं में प्रेरित करने का जादू नहीं होता। बड़ी योजना बनाएं और ऊंची उम्मीदे रखें। -डेनियल बर्नहम
- आप जो अपने पीछे छोड़ जाते हैं ,वह पत्थर के स्मारकों पर अंकित नहीं ,बल्कि दूसरों के जीवन की यादों में बसा होता है। -पेरिकल्स
- गलती न करना मनुष्य के वश की बात नहीं ,लेकिन अपनी गलतियों से समझदार लोग भविष्य के लिए बुद्धिमत्ता अवश्य सीख लेते हैं। -प्लूटार्क
- बड़े संकटों में यहखूबसूरती होती है कि वे हमारे जीवन में अजनबियों का प्रेम और सहानुभूति लाते हैं। -विक्टर ह्यूगो
- हास्य बोध के बिना व्यक्ति बिना शॉक एब्जॉर्बर की कार जैसा है जो सड़क पर हर गड्डे के साथ जबरदस्त झटका महसूस करती है। -ह्यू सीडे
0 comments:
Post a Comment