- सफलता ख़ुशी की चाबी नहीं है। ख़ुशी सफलता की चाबी है। आप जो कर रहे हैं ,उससे प्यार करते हैं तो आप जरूर सफल होंगे। -हरमन केन
- करुणा का कोई भी कार्य भले कितना ही छोटा क्यों न हो ,कभी व्यर्थ नहीं जाता। -ईसॉप
- संसार में सबसे बड़ा अधिकार सेवा और त्याग से पैदा होता है। -प्रेमचंद
- भटकाव आपका दुश्मन है ,हर कहीं ,हर किसी में मन लगाकर मत बैठिए। -शेख सादी
- आदमी का सबसे बड़ा गुण हिम्मत है। बाकी सारे गुण उसके हिम्मती होने से ही पैदा होते हैं। -चर्चिल
- सक्रिय न होना मस्तिष्क की जड़ता और थकान का कारण है। सीखने की प्रक्रिया में मस्तिष्क कभी नहीं थकता। -लियोनार्डो दा विन्ची
- मन को हर्ष और उल्लासमय बनाना चाहिए ,इससे हजारों हानियों से बच सकेंगे और लम्बी उम्र पाएंगे। -शेक्सपियर
- अधिकांश बड़े लक्ष्य हासिल न हो पाने का कारण यह है कि हम छोटी चीजों को पहले करने में अपना समय बिता देते हैं। -राबर्ट जे मैकेन
- सिंह ,बाघ जैसे जंगली जानवरों के साथ घूमना अच्छा है ,पर मूर्ख के साथ इंदर भवन में भी रहना ठीक नहीं। -नीतिशतक
- मन और तन से स्वस्थ व्यक्ति ही एक अच्छा और लोकप्रिय इंसान बन सकता है। .-बोवन
0 comments:
Post a Comment