- अवसर अक्सर कठोर मेहनत के वेश में आते हैं ,इसलिए अधिकतर लोग उन्हें पहचान नहीं पाते। -रुथ कराली
- पराजय से मत घबराइए। जब आप किसी अच्छे उद्देश्य से हारते हैं तो जीत के बहुत नजदीक होते हैं। -हेनरी वार्ड बिचर
- जो कुछ हमारा है ,वह हम तक आता है। बशर्ते हम उसे ग्रहण करने की क्षमता रखते हों। -रवीन्द्रनाथ टैगोर
- अज्ञान देवताओ का अभिशाप है। ज्ञान वह पंख है जिसकी सहायता से हम स्वर्ग की उड़ान भरते हैं। -विलियम शेक्सपियर
- अच्छा निर्णय अनुभव से प्राप्त होता है ,लेकिन अक्सर अनुभव का जन्म खराब निर्णयों से होता है। -रीटा मे ब्राउन
- आप जो करना चाहते हैं उसे लोगों से कहते न फिरें बल्कि दृढ़ -निश्चयपूर्वक उस पर काम करते रहें। -चाणक्य
- कुछ बैठकर जिंदगी देखते हैं। कुछ नाव से समुन्द्र में निकल जाते हैं और जिंदगी उन्हें देखती है। -मेहमेत मुरात एल्डन
- समय एक लकीर नहीं है। यह तो वर्तमान के बिंदुओं की एक लम्बी कतार है। -तइसेन देशीमारु
- दुनिया ऐसे लोगों से अटी पड़ी है जो असाधारण सुख की आस में संतोष को ताक पर रख देते हैं।- डाऊ लारसन
- हमें अपनी आंखे अपनी कठिनाइयों पर नहीं ईश्वर पर टिकाकर प्रार्थना करनी चाहिए। -ओसवाल्ड चैंबर्स
0 comments:
Post a Comment