- ख़ुशी हमारे पास जो नहीं हो ,उसके मिल जाने का परिणाम नहीं होती ,बल्कि जो हमारे पास है उसे पहचानने में होती है। -फ्रेडरिक कोनिग
- शिक्षा का सबसे बड़ा लाभ यही है कि वह समस्याओं के बारे में विचार करने की हमारी क्षमता को व्यापक फलक प्रदान करती है। -रॉबर्ट फ्रॉस्ट
- सपने देखने वाला चांदनी में ही अपना रास्ता खोज पाता है और उसकी सजा यह है कि उसे सबसे पहले सूर्योदय के दर्शन होते हैं। -ऑस्कर वाइल्ड
- अपनी जटिलताओं से संघर्ष नहीं करना चाहिए ,बल्कि उनका अनुकूलन करना चाहिए। -सिगमंड फ्राइड
- कभी -कभी दिल वह देख लेता जिसे हमारी आंखे जरा भी नहीं देख पाती। -एच जेक्सन ब्राउन
- अपने लिए रोटी ,यह तो भौतिक सवाल है पर पड़ोसी के लिए रोटी आध्यात्मिक सवाल है। -निकोलाई बडरीएव
- जीवन में ख़ुशी का अर्थ लड़ाइयां लड़ना नहीं ,बल्कि उनसे बचना है। कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने आप में जीत है। -नॉर्मन बिसेन्ट पील
- आप नींद में जो देखते हैं सपना वह नहीं है। यह तो ऐसी चीज है जो आपको सोने नहीं देती। -डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
- यदि तुम सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के आकांक्षी हो ,तो सबसे नीचे से चढ़ना शुरू करो। -साइरस
- एक राष्ट्र के रूप में हमारी तरक्की शिक्षा में हमारी तरक्की से ज्यादा तेज नहीं हो सकती। मानव मस्तिष्क ही हमारा मूलभूत संसाधन है। -जॉन एफ केनेडी
0 comments:
Post a Comment