- प्रसन्नता कोई स्टेशन नहीं ,जहां आप पहुंचे। यह तो यात्रा का तरीका है। -मार्गरेट रनबेक
- विचारों को वस्तुओं का रूप देने की क्षमता ही सफलता का असली रहस्य है। -जेए रोसंकरांज
- जीवन में आप तब तक सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते ,जब तक कि आपको अपने लक्ष्य का पता न हो। -अर्नाल्ड एच ग्लास्गो
- सुख की गहराई में गोता लगाने के बाद हमारे हाथ में मोतियों की जगह पत्थर ही ज्यादा आते हैं। -बाल्जाक
- कोई आपके आसुओं का हकदार नहीं है। यदि कोई होगा भी तो वह आपको रोने नहीं देगा। -गैब्रियल गार्सिया मार्केज
- जिसने स्वयं को वश में कर लिया है ,उसकी विजय को देवता भी पराजय में नहीं बदल सकते। -गौतम बुद्ध
- यदि सभी वास्तव में शांति चाहने लगें तो दुनिया को शांतिपूर्ण होने में देर न लगेगी। -जान लेनन
- जीवन स्वाभाविक रूप से होने वाले बदलावों की श्रंखला है। इसका विरोध न कीजिए वरना दुःख पैदा होगा।- लाओ त्जू
- मानव जाति को युद्धों का अंत करना ही होगा ,इसके पहले कि युद्ध उसका अंत कर दे। -जान एफ केनेडी
- हंसी कार में लगे वाइपर जैसी होती है ,इससे बारिश तो नहीं रूकती पर यात्रा जारी रहती। -स्पेन की कहावत
0 comments:
Post a Comment