- जैसे लोहे को उससे ही उत्पन्न जंग खा जाता है उसी प्रकार ईर्ष्या व्यक्ति को खा जाती है।- एंटिस्थेनीज
- शिक्षा का ध्येय है एक खाली दिमाग को खुले दिमाग में बदलना।- मेल्कम फोबर्स
- शक्ति या बुद्धिमत्ता नहीं ,सतत प्रयास ही अपनी क्षमता को बाहर लाने की एकमात्र पूंजी है। -विस्टन चर्चिल
- सफल आदमी दूसरों की मदद के मौके खोजता है। विफल आदमी पूछता है ,इसमें मुझे क्या मिलेगा। -ब्रायन ट्रेसी
- सिर्फ तर्क करने वाला दिमाग एक ऐसा चाकू है जिसमे मूठ नहीं है। यह इसका उपयोग करने वाले हाथ को जख्मी कर देता है।- रवीन्द्रनाथ ठाकुर
- संसार की सारी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं। यह तो हम हैं जो आंखें मूंदकर अंधेरे का शोर मचा रहे हैं। -स्वामी विवेकानंद
- समय सबसे कम पाया जाने वाला संसाधन है। इसका बेहतर प्रबंधन किये बगैर किसी अन्य चीज का प्रबंधन नहीं किया जा सकता। -पीटर एफ डकर
- सृष्टि के अनेक नियमों में से एक यह भी है कि जैसी हम आशंका करते हैं ,वैसा हो गुजरता है। -थोरो
- पहाड़ की ढलान पर चढ़ने के लिए पहले धीमी गति की आवश्यकता होती है। -शेक्सपियर
- इतिहास न केवल भाषा को प्रभावित करता है ,बल्कि वह खुद भाषा की जड़ों में पैठ भी जाता है। -थियोडोर एडोर्नो
0 comments:
Post a Comment