- मनुष्य अपनी योजनाओं को रात की तरह गूढ़ और अभेद्य बनाए ,और जब कार्रवाई करे तो बिजली की तरह गिरे। -सुनवजू
- अगर आप आराम की जिंदगी चाहते हैं तो आपको कुछ परेशानी तो उठानी ही पड़ेगी। -एबीगेल वेन
- निश्चय, दृढ़ता ,सद्कार्य में लगे रहने की उमंग -ये सफलता की कुंजियां हैं। -स्वामी कृष्णानंद
- ज्ञान के बराबर इस संसार में और कुछ पवित्र नहीं है। -महात्मा गांधी
- जो जान गया कि उससे गलती हो गई और उसे ठीक नहीं करता ,तो वह एक और गलती कर रहा है। -कन्फ्यूशस
- शिक्षा का ध्येय यही है कि विद्यार्थी को जीवन -भर खुद को शिक्षित करते रहने लायक सक्षम बना दिया जाए। रोबर्ट एम हचिंस
- जरूरत तब तक अंधी होती है जब तक उसे होश न आ जाए ,आजादी जरूरत की चेतना होती है। -कार्ल मार्क्स
- सफलता ख़ुशी की चाबी नहीं है। ख़ुशी सफलता की चाबी है। आप जो कर रहे हैं ,उससे प्यार करते हैं तो आप जरूर सफल होंगे। -हरमन केन
- बुद्धिमान व्यक्ति धन के क्षय को ,मन के दुःख को ,परिवार वालों के बुरे चरित्र को तथा अपने अपमान को प्रगट नहीं करता। -बाइबिल
- एक मिनट की भी देरी करने से बेहतर यही है कि काम की शुरुआत तीन घंटे पहले कर दी जाए। -विलियम शेक्सपियर
0 comments:
Post a Comment