- हर शिशु यह संदेश लेकर दुनिया में आता है कि भगवान मनुष्य को लेकर निराश नहीं हुआ है। -रवीन्द्रनाथ टैगोर
- बूढ़ा इंसान इस पृथ्वी का सबसे बड़ा शिक्षालय है ,क्योंकि उसे देखकर उगते सूरज की डूबती कहानी का बोध होता है। -मुनिश्री तरुणसागर
- असफलता का मौसम सफलता के बीज बोने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।- परमहंस योगानंद
- सफलता पहले से की गई तैयारी पर निर्भर है और बिना तैयारी के असफलता निश्चित है। -कन्फ्यूशियस
- असफल व्यक्तियों में से निन्यानवे फीसदी वे लोग होते हैं ,जिनकी आदत बहाने बनाने की होती है। -जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर
- असफलता के विचार से सफलता का उत्पन्न होना उतना ही असम्भव है ,जितना बबूल के पेड़ पर गुलाब के फूल का खिलना। -स्वेट मार्डेन
- दोस्ती कीमती है। मुश्किल में ही नहीं ,जीवन के सुखद क्षणों में भी। और धन्यवाद है उस उदार व्यवस्था को ,जिससे जीवन सुखद होता है। -थॉमस जेफरसन
- जो क्षमा नहीं कर सकते ,वे उसी पुल को नष्ट कर देते हैं ,जिनसे उन्हें आगे जाना होता है। -कन्फ्यूशियस
- जीवन के प्रति जिस व्यक्ति की कम से कम शिकायतें हैं ,वही इस जगत में अधिक से अधिक सुखी है। -प्रेमचंद
- नैतिक प्रकृति उन्नत होगी तो उतना ही उच्च होगा प्रत्यक्ष अनुभव। उतनी ही बलवती होगी इच्छा शक्ति। -स्वामी विवेकानंद
0 comments:
Post a Comment