- मूर्खो से प्रशंसा के राग सुनने की अपेक्षा बुद्धिमान व्यक्ति की फटकार सुनना अधिक श्रेयस्कर है। -इंजील
- निर्दोष हृदय को आसानी से भयभीत या आतंकित नहीं किया जा सकता। -शेक्सपियर
- जो ऋण -मुक्त है उसी की उन्नति होती है। ऋणग्रस्त व्यक्ति चिंता में दिनरात घुलता रहता है। -अथर्ववेद
- कोई भी व्यक्ति जो सुंदरता को देखने की योग्यता बनाए रखता है, वह कभी भी वृद्ध नहीं होता। -फ्रेंक काफ्का
- ईश्वर शांति चाहता है और ईश्वर की इच्छा के अनुसार चलना मनुष्य का परम् कर्तव्य है। -टालस्टाय
- आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत ,असफलता नामक बीमारी के लिए सबसे बड़ी दवा है। -अब्दुल कलाम
- असफलता से मत डरो ,उन मौकों की चिंता करो जो तुम कोशिश न करने की वजह से गंवा दोगे। -जेंक केनफील्ड
- युवा काल में आशाएं प्रेरक होती हैं और वे सदा ही आलोक पक्ष की ओर उन्मुख रहती हैं। -जीन ईन्जिलो
- अपने मित्र को उसके दोषों को बताना मित्रता की सबसे कठोर परीक्षा होती है। -हेनरी वार्ड बिचर
- सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है ,पर उससे जरूरी है अपनी असफलता से सीख लेना। -बिल गेट्स
0 comments:
Post a Comment