- न्याय ,सच और खूबसूरती जैसे शब्द एक -दूसरे के दोस्त हैं। जहां ये तीनों हो ,वहां किसी और की जरूरत ही नहीं। -साइमन वेल
- हम चीजों को वैसा नहीं देखते ,जैसी वे होती हैं। हम उन्हें वैसा देखते ,जैसे हम होते हैं।- अनाइस निन
- किसी भी चीज की कामना करो तो वह मिल ही जाती ,लेकिन कामना छोड़ दो तो चीजें खुद चली आती हैं। -स्वामी शिवानंद
- चीजों को सरल बनाना जटिल है ,जबकि चीजों को जटिल बनाना सरल होता है।- जोस मार्टी
- सादगी का मतलब है सीमित बोरिया -बिस्तर के साथ जिंदगी का सफर तय करना। -चार्ल्स डड्ली वार्नर
- जो लुटाओगे वही लौटकर आएगा। फूल लुटाओगे तो फूल मिलेंगे और कांटे लुटाओगे तो कांटे। -मुनिश्री तरुणसागर
- नाकामी हमेशा ही नई शुरुआत करने का मौका होता है ,इस बार ज्यादा बुद्धिमत्ता के साथ। -हेनरी फोर्ड
- दूसरों के प्रति विद्वेष पर काबू पाना ,आहत भावनाओं को छिपाना और माफ़ करना ही चरित्र की ताकत है। -लारेंस लोवासिक
- व्यक्ति के मन और आत्मा के विस्तार को ही संस्कृति कहा जाता है। -जवाहरलाल नेहरू
- ज्ञान का समुन्द्र अथाह है। जो यह सोचता है कि मैं जो जानता हूं ,वही पूर्ण सत्य है ,तो वह अंधेरे में भटक रहा है। -लाला लाजपतराय
0 comments:
Post a Comment