- ज्ञान इच्छा की आँख है ,यह आत्मा की किश्ती को पर लगाने वाला बन सकता है। -विल ड्यूरेंट
- आलसी मनुष्य अपना पुरुषार्थ गवां देते हैं जिससे उन्हें कहीं भी सफलता नहीं मिलती। -ऋग्वेद
- किसी सिद्धांत पर विश्वास करना लेकिन खुद उसपर अमल न करना बेईमानी है। -महात्मा गांधी
- आपत्ति -विपत्ति के समय क्षुद्र लोग ही घबराते हैं ,महान पुरुष अविचल ही रहते हैं। -रश्मि माला
- हर कार्य के लिए समय होता है और समय के लिए कार्य होता है। -बाइबिल
- शिक्षा जीवन के लिए है जीविका के लिए नहीं। -सत्य सांईबाबा
- अच्छे विचारों तथा प्रयासों का परिणाम निसंदेह अच्छा होगा। -स्वामी विवेकानंद
- कोई भी व्यक्ति अनेक और बड़ी गलतियां किए बिना कभी महान नहीं हुआ। -ग्लैडस्टन
- दुष्ट जनों के सोते रहने तथा संत जनों के जागते रहने में ही समाज का कल्याण है। -संत कबीरदास
- गलती स्वीकार करना झाड़ू के समान है ,जो गंदगी को हटाकर सतह को साफ कर देती है। -महात्मा गांधी
Thursday, September 27, 2018
Wednesday, September 26, 2018
सुविचार 26/9/2018 - Hindi Quotes
- वे व्यक्ति कभी अकेले नहीं जिनके साथ सुंदर विचार हैं। -पी सिडनी
- आत्मज्ञान ,आत्मविश्वास और आत्मसंचय सिर्फ यही तीन जीवन को बल व शक्ति प्रदान करते हैं। -टेनीसन
- केवल विश्वास ही ऐसा संबल है जो हमें मंजिल तक पहुंचाता है। -स्वेट मार्डेन
- आदमी की दुर्भावना उसके दुश्मन की बजाय उसे ही अधिक दुःख देती है। -चार्ल्स बक्सटन
- दिन में सत्कर्म करने वाले को रात में गहरी नींद आती है। -स्कन्द पुराण
- धर्म आत्मा का विषय है जिसका प्रचार चिंतन से ,ज्ञान से ,तपस्या से ,अनुभव होता है। -विनोबा भावे
- दुष्ट पर दया न करें। उसे दंड से सही रास्ते पर लाया जा सकता है। *आचार्य चाणक्य
- मानव की वाणी की अपेक्षा उसका कर्म अधिक अच्छा नेतृत्व कर सकता है। -हरिकृष्ण प्रेमी
- जीवन और कुछ नहीं है ,केवल कुछ समय के लिए मृत्यु की अनुपस्थिति है। -शापेन हारवर
- बंदर के हाथ से डाली का छूटना और आदमी के हाथ से अवसर का ,एक बराबर बुरा होता है। -अज्ञात
Tuesday, September 25, 2018
सुविचार 25/9/2018 - Hindi Quotes
- थोड़ा सा भी झूठ मनुष्य का नाश कर देता है ,जैसे दूध को एक बूंद जहर की। --महावीर
- बुद्धिमान व्यक्ति को जितने अवसर मिलते हैं ,उनसे अधिक तो वह पैदा करता है। -बेकन
- यह निश्चित है कि जो किसी की परवाह नहीं करता उसकी परवाह भी कोई नहीं करेगा। -थॉमस जैफरसन
- अनंत अतीत ,अनंत भविष्य और क्षणिक वर्तमान की कहानी का नाम जीवन है। -स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि
- अतीत की चिंता मत करो ,उसे भूल जाओ ,बीती हुई बात की चिंता करने से सुधार नहीं हो सकता। -जेम्स डगलस
- दानी के चरित्र का पता दान की अपेक्षा देने की विधि से अधिक लगता है। -लेवेटर
- जो सीखता है ,किन्तु अपनी विद्या का उपयोग नहीं करता ,वह पुस्तकों से लदा लहू -पशु है। -शेख सादी
- हृदय की ज्ञानरूपी तेल से भिगोए बिना आत्म -रूपी ज्योति का प्रकाश बाहर भली -भांति प्रकट नहीं हो सकता। -स्वामी रामतीर्थ
- यदि आप दूसरों की मदद कर सकते हैं ,तो जरूर करें ,यदि नहीं कर सकते तो उन्हें नुकशान तो नहीं पहुंचाए। -दलाई लामा
- सफलता के मायने इसमें नहीं है कि आप खुद कितनी ऊंचाई तक उठे हैं ,बल्कि इसमें है कि आप अपने साथ कितने लोगों को लाए हैं। -विल रॉस
Monday, September 24, 2018
सुविचार 24/9/2018 - Hindi Quotes
- बहादुर व्यक्ति वह नहीं जिसे डर नहीं लगता ,बल्कि वह है जो डर पर विजय प् लेता है। -नेल्सन मंडेला
- जो व्यक्ति भविष्य का भय नहीं करता ,वही वर्तमान का आनंद ले सकता है। -डॉ टॉमस फुलर
- अगर आपके सपने साकार नहीं हो पा रहे हैं तो इसका एक ही कारण है ,असफलता का डर। -पाउलो कोएल्हो
- जीवन में पीछे जाकर शुरुआत नहीं की जा सकती ,लेकिन आज शुरुआत कर एक नए अंत को अंजाम देना सम्भव है। -मारिया रॉबिन्सन
- जीवन का रहस्य सिर्फ मौत में नहीं छिपा है। यह पेड़ -पौधों यहां तक कि हमारे रचनात्मक कार्यों में भी दिखता है। -पॉल कटरज
- हम तब महानता के निकटतम होते हैं जब हम नम्रता में महान होते हैं। -रवीन्द्रनाथ टैगोर
- हमारी महानतम विशालता कभी भी न गिरने में नहीं बल्कि गिरने पर हर बार उठ जाने में निहित है। -कन्फ्यूशियस
- जब तक आप आंतरिक रूप से शांति नहीं खोज पाते इसे अन्यत्र खोजने से कोई लाभ नहीं है। -एल ए रोशेफोलिकॉल्ड
- असफलता दरअसल एक बार फिर से शुरुआत करने का मौका है। इस बार और बेहतर ढंग से। ...हेनरी फोर्ड
- काम वह वस्तु नहीं है जिससे किसी व्यक्ति की पराजय होती है ,वास्तव में वह चिंता है। -हेनरी वार्ड बीचर
Sunday, September 23, 2018
सुविचार 23/9/2018 - Hindi Quotes
- घर ईंट गारे का मकान नहीं ,इंसानियत सिखाने की पाठशाला है। साने गुरूजी
- मंजिल पर कब तक न पहुंच जाएं निगाहें लक्ष्य पर जमाए रखिए। -जोश विलिंग्स
- अपने सारे डर खुद तक सीमित रखें लेकिन साहस सभी के साथ साझा करें। -राबर्ट लुईस स्टीवेंसन
- जिस व्यक्ति को अन्याय देखकर भी क्रोध नहीं आता है ,वह नपुंसक है। -परशुराम गीता
- सफलता ख़ुशी की चाबी नहीं है। ख़ुशी सफलता की चाबी है। आप जो कर रहे हैं अगर आप उससे प्यार करते हैं तो आप जरूर सफक होंगे। -हरमन केन
- बड़े फैसले लीजिए और गलतियां कीजिए ,यही वे अहम चीजें हैं तो आपको वह बनाती हैं जो आप बनना चाहते हैं। -एंजेलिना जाली।
- इस दुनिया में किसी दुःखी व्यक्ति के लिए थोड़ी सी भी सहायता ढेरों उपदेशों से कहीं अधिक अच्छी है। -बुलवर
- अनुशासन का पालन तभी सम्भव है जब मनुष्य को उस काम में अनुराग हो जिसमें वह लगा है। इसके बिना तो अनुशासन अनुकरण मात्र होगा। -महात्मा गांधी
- इस संसार में प्यार लायक दो वस्तुएं हैं एक दुःख और दूसरा श्रम। दुःख के बिना हृदय निर्मल नहीं होता और श्रम के बिना मनुष्यत्व का विकास नहीं होता। -आचार्य श्रीराम शर्मा।
- अहंकार को खोने वाला कभी हानि में नहीं रहता। बीज मिटकर ही वृक्ष की पाता है और नदी स्वयं को खोकर ही सागर हो जाती है। स्वयं को खोना ही स्वयं को पाना है। -ओशो
सुविचार 22/9/2018 - Hindi Quotes
- निष्काम होकर पुरुषार्थ करने वाले को सफलता स्वयमेव प्राप्त होती है। -भारवि
- सेवा सबकी करो परन्तु आशा किसी से मत रखो। यह संसार में रहने का उत्तम ढंग है। -आनंदमयी माँ
- समय का मूल्यांकन करो। बीता हुआ समय कोटि -कोटि मुद्राएं देने पर भी नहीं मिलता। -स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी
- निरपराधी मनुष्य पर अपराध का आरोप लगाना महापाप है। -कुरान शरीफ
- किसी व्यक्ति को समझने के लिए इस बात को न देखें कि उसने अभी तक क्या प्राप्त किया है ,इस बात को देखें कि वह क्या अभिलाषा रखता है। -खलिल जिब्रान
- एकाग्रता एक कला है ,जिसके आते ही सफलता निश्चित हो जाती है। उम्र ,शक्ति ,योग और सम्पूर्ण साधनों की सिद्धि का मूलमंत्र एकाग्रता है। -गीताज्ञान
- अपमानों का या तो ठीक से बदला लें अथवा उसे सहन करने की आदत डालें। -स्पेन की लोकोक्ति
- मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती ,धर्म करने से पाप नहीं रहता ,मौन रहने से कलह नहीं होता। -चाणक्य
- यदि एक मनुष्य की उन्नति होती है तो उसके साथ पूरे संसार की उन्नति होती है। और यदि एक व्यक्ति का पतन होता है तो संसार का भी पतन होता है। -महात्मा गांधी
- क्रोध कभी भी बिना कारण नहीं होता ,लेकिन कदाचित ही यह कारण सार्थक होता है। -बेंजामिन फ्रेंकलिन
Friday, September 21, 2018
सुविचार 21/9/2018 - Hindi Quotes
- इंसान को व्यापार के लिए कभी भी अपने परिवार की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। -वॉल्ट डिज्नी
- अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हैं आपको सबसे पहले उसी की तरह से खुद को जलाना होगा। -अडोल्फ हिटलर
- वे कितने निर्धन हैं ,जिनके पास धैर्य नहीं है। -शेक्सपियर
- जब आप एक बार लोगों को हंसा लेते हैं तो वे आपकी बात की ओर आकर्षित हो जाते हैं। फिर आप जो कुछ भी कहें ,वे सुनने को तैयार रहते हैं। -हर्ब गार्डनर
- गुणी मनुष्य अपनी प्रशंसा स्वयं नहीं करते ,बल्कि दूसरों से अपनी प्रशंसा सुनकर नम्र हो जाते हैं। -अज्ञात
- यदि मनुष्य सीखना चाहे तो हर भूल कुछ न कुछ शिक्षा देती है। -डिकेंस
- कभी -कभी उन लोगों से भी शिक्षा मिलती है ,जिन्हें हम अभिमानवश अज्ञानी समझते हैं। -प्रेमचंद
- यदि आप मानसिक शांति के बदले में साम्राज्य भी प्राप्त करते हैं तो भी आप पराजित ही हैं। -अज्ञात
- हमारी प्रार्थना सर्व -सामान्य की भलाई के लिए होनी चाहिए ,क्योंकि ईश्वर जानता है कि हमारे लिए अच्छा क्या है। -सुकरात
- तर्क केवल मुक्ति का विषय है। हृदय की सिद्धि तक बुद्धि नहीं पहुंच सकती। जिसे बुद्धि माने मगर हृदय न माने। वह तजने योग्य है। -महात्मा गांधी